छत्तीसगढ़रायपुर

प्रदेशभर में हरेली की धूम, आज मुख्यमंत्री, मंत्री और VIP भी चढ़ेंगे गेड़ी:इस बार भी सजाया गया CM हाउस, झूले लगे

छत्तीसगढ़ में आज (4 अगस्त) हरेली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास को पारंपरिक अंदाज में सजाया गया है। इससे पहले कांग्रेस सरकार में भी सीएम हाउस में हरेली तिहार मनाया जाता था। इस बार बीजेपी की सरकार में भी सीएम को सजाए जाने पर कांग्रेस ने इसे बीजेपी की मजबूरी बताया है।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

मुख्यमंत्री निवास को ग्रामीण थीम पर सजाया जा रहा है। गांव के मेलों में लगने वाले झूलों को भी सीएम हाउस में लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास में हरेली त्योहार मनाने के लिए पहुंचने वाले नेता और VIP भी गेड़ी चढ़ते दिखेंगे। नेता-मंत्री, विधायक पारंपरिक झूलों झूलते दिखेंगे। यहां लोक कलाकार स्थानीय गीतों की प्रस्तुतियां देंगे।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

तस्वीरों में देखिए CM हाउस की साज-सज्जा…

इस जगह पर लोग होंगे एकजुट।

इस जगह पर लोग होंगे एकजुट।

झूले लगाए जा रहे हैं।

झूले लगाए जा रहे हैं।

आदिवासी थीम पर हो रही सजावट।

आदिवासी थीम पर हो रही सजावट।

रंग-बिरंगे गेट बन रहे।

रंग-बिरंगे गेट बन रहे।

कांग्रेस ने कसा तंज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में हरेली मनाने की परंपरा कांग्रेस सरकार में CM भूपेश बघेल ने शुरू की थी। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, देर से और कांग्रेस की नकल करने के उद्देश्य से ही सही बीजेपी की सरकार छत्तीसगढ़ के तीज त्योहार को प्रमोट करने के लिए मजबूर हुई। बीजेपी की साय सरकार मजबूर हुई है कि वो छत्तीसगढ़ी परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

Related Articles

Leave a Reply