देश

बाल्टी में भरा खून, काट डाला हाथ; पत्नी ने पति का किया कत्ल, 4 साल बाद यूं खुलासा

गाजियाबाद : चार साल पहले गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के सिकरोड गांव से एक युवक के संदिग्ध हालात में लापता होने की घटना का क्राइम ब्रांच ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, लापता युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। सिर में गोली मारने के बाद प्रेमी ने अपने घर में ही गड्ढा खोदकर शव दफना दिया था।

सिकरोड गांव निवासी चंद्रवीर उर्फ पप्पू करीब चार साल पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पप्पू के भाई ने सिहानी गेट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पप्पू का कोई सुराग न लगने पर सिहानी गेट पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। बीते दिनों एसएसपी ने ऐसे मामलों की विवेचना के आदेश दिए तो क्राइम ब्रांच फिर से एक्टिव हो गई।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

आफताब ने श्रद्धा के किए 35 टुकड़े, हर रात जंगल में फेंकता था 2 अंग; लिव इन में खौफनाक कत्ल
एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा का कहना है कि मृतक की 16 वर्षीय बेटी से पूछताछ की गई तो उसने अपनी मां और पड़ोसी पर शक जाहिर किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया।

शादी से पहले विधवा संग होटल पहुंच गया मंगेतर, अय्याशी की सूचना पर पुलिस ने मार दिया छापा
एसपी क्राइम ने बताया कि मृतक की पत्नी सविता के अपने पड़ोसी अरुण उर्फ अनिल कुमार से अवैध संबंध थे। चंद्रवीर ने एक दिन उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद से वह उन दोनों के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। इसी के चलते पत्नी और उसके प्रेमी ने चंद्रवीर को रास्ते से हटाने की खौफनाक योजना बना डाली।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

‘अनपढ़’ पति ने पत्नी को कराई ग्रेजुएशन, डिग्री मिलते ही बोली इसके संग नहीं रहना; फिर हुआ ऐसा
28 सितंबर 2018 को चंद्रवीर शराब पीकर सो गया था। इसी दौरान पड़ोसी अरुण दीवार कूदकर उसके घर के अंदर आ घुसा और चारपाई पर सो रहे चंद्रवीर के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। योजना के मुताबिक, उसने शव को अपने घर में खोदे गड्ढे में दफना दिया।

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

एसपी क्राइम ने बताया कि चंद्रवीर को गोली मारने से पहले अरुण ने उसके सिर के नीचे बाल्टी रख दी थी। गोली मारने के बाद जब सारा खून इकट्ठा हो गया तो उसने शव को अपने घर ले जाकर दफना दिया। शव दफनाते समय चंद्रवीर के हाथ में एक कड़ा था, जिस पर उसका नाम लिखा था। काफी कोशिश के बाद भी कड़ा न निकलने पर चंद्रवीर ने कुल्हाड़ी से उसका हाथ ही काट डाला और उसे एक केमिकल फैक्ट्री के पीछे फेंक दिया था।

एसपी क्राइम का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर गड्ढे से शव का कंकाल बरामद कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply