छत्तीसगढ़

प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा, हल से बांधकर खेत जोतवाया, कोड़े मारकर गांव से निकाला

ओडिशा के रायगड़ा जिले के कल्याण सिंहपुर प्रखंड में प्रेमी जोड़े के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। जहां जोड़े को तालिबानी सजा दी गई। जोड़े को बैलों की तरह हल में जोतकर हल चलवाया गया, उन्हें कोड़े मारे और गांव से भगा दिया गया।।

मामला शिकारपाई पंचायत के कंजामयोजी गांव का है। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है युवक और युवती एक ही गोत्र के हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। आदिवासी समाज में ऐसा करना गलत है। एक ही गोत्र के युवक-युवती को भाई-बहन माना जाता है। इसी कारण ऐसे विवाह पर रोक है।

See also  8 लोगों की संदिग्ध मौतों का खुलासा, साइको किलर गिरफ्तार, इस वजह से जहर मिलाकर पिलाया था शराब

जानकारी के मुताबिक, इस घटना के पहले ग्रामीणों ने देवी की पूजा की फिर दोनों के गले में हल की रस्सी बांधी और खेत जोतवाया।

जैसे ही दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक समाज के लोगों को लगी। इससे कंजामयोजी के ग्रामीण बिफर गए। नियम-कानून को किनारे रखकर बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रेमी जोड़े के लिए कठोर सजा तय कर दी गई। बतौर सजा प्रेमी जोड़े को बैल की तरह बांधकर हल चलवाया गया। गांव की देवी की पूजा के बाद इस जोड़े को धमकाकर यह काम किया गया।

See also  प्रेमिका के लिए नाबालिग बना अपराधी : मुलाकात नहीं होने पर 24 से ज्यादा कारों के शीशे तोड़कर की चोरी

जुताई के बाद दोनों को लाठी से मार-मारकर गांव से बेदखल कर दिया गया। अब उनके ठिकाने का पता नहीं है। थाना प्रभारी नीलकंठ बेहरा ने कहा कि इस क्रूर घटना का पता लगा है। पुलिस टीम के साथ फिलहाल वे कंजामयोजी गांव में है।

Related Articles

Leave a Reply