छत्तीसगढ़

नौकरी लगाने के बदले सरपंच ने की विधवा महिला से सेक्स की डिमांड , FIR दर्ज

बालोद: बालोद जिले में गांव के सरपंच की गंदी करतूत सामने आयी है। यहां एक महिला को आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी दिलाने के नाम पर पहले तो उससे आपत्तिजनक बाते की। महिला ने जब सरपंच की इन बातों को विरोध किया तो वह महिला के घर पहुंचकर कलेक्टर और महिला बाल विकास अधिकारी के नाम पर 15 हजार रूपये की मांग करने लगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले मे FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला बालोद के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां के ग्राम पंचायत पड़की भाट में लुपेंद्र भोला सरपंच है। गांव में रहने वाली बेवा महिला ने बताया कि घर में वह अपने बच्चों और सास के साथ रहती है। परिवार में कोई कमाने वाला नही है, इसलिए उसने आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आवेदन किया था। पीड़िता का आरोप है कि गांव के सरपंच ने उसकी नौकरी लगाने को लेकर काॅल किया था।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

सरपंच लुपेंद्र भोला ने 14 मई की शाम मोबाइल पर काॅल कर उसकी नौकरी लगा देने की बात कहने लगा। उसने कहा कि…..मैने तुम्हारी नौकरी लगा दिया है, तुम्हारा जीवन बना दिया है। इसके लिए मुझे पैसे नहीं चाहिए। महिला दूसरी तरफ से कुछ कह पाती इतने में सरपंच ने कहा कि…..मुझे तुम क्या दे सकती हो ये बताओ। मुझे पैसे नहीं कुछ और चाहिए। तुम समझदार हो समझ सकती हो।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

गांव के सरपंच के इन गंदी बातों को सुनने के बाद महिला भड़क गयी और उसने सरपंच को जमकर खरी खोटी सुना दी। इसके बाद सरपंच महिला के घर पहुंचकर नौकरी लगाने के नाम पर 15 हजार रुपए की मांग करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि सरपंच कलेक्टर और महिला बाल विकास अधिकारी को पैसे देने की बात कहकर उस पर पैसों के लिए दबाव बनाने लगा।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर सरपंच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी सरपंच के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply