छत्तीसगढ़

सीमेंट लोड कर ओडिशा जा रहे ट्रक में अचानक लगी भयानक आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान; 500 मीटर दूर तक देखी गईं लपटें

गरियाबंद

अचानक चलते ट्रक में आग लग गई। इसके चलते सीमेंट से भरा ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बताया गया है कि आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि आधे किलोमीटर दूर तक देखी गईं। हालांकि, राहत की बात ये है कि हादसे में ड्राइवर कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। ट्रक भिलाई से सीमेंट लेकर ओडिशा जा रहा था। ट्रक में किन कारणों से आग लगी है, इस बात का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक ट्रक ओडिशा के धरमगढ जा रहा था। इसी बीच जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर नेशनल हाइवे 130 सी पर जोबा के पास उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग लगने के कारण पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस वजह से कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लगा रहा। बड़ी संख्या में लोग जलती ट्रक को देखने मौके पर पहुंच गए। पता चला है कि ट्रक सीमेंट से ओवरलोड थी। इसी की चलते आशंका जताई जा रही है कि ट्रक के चक्कों में आग लगी होगी। हादसे की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

See also  अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी जलकर खाक

Related Articles

Leave a Reply