छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र के मस्जिद मोहल्ला, सुनारीन घाट में एक युवक द्वारा धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नेभन केवट (उम्र 27 वर्ष), निवासी सुनारीन घाट मस्जिद मोहल्ला, चांपा के रूप में हुई है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक लोहे के कत्तानुमा धारदार हथियार के साथ मोहल्ले में घूमते हुए लोगों को डरा धमका रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व SDOP यदुमणि के मार्गदर्शन में चांपा पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दबिश दी।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर उसके पास से एक लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 224/25, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बी.एस. लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, प्रकाश राठौर, आरक्षक डीकेश्वर साहू, सुमंत कंवर और शंकर सिंह राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

Related Articles

Leave a Reply