छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी अनुज बंजारे (उम्र 28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 10, ग्राम भैसतरा, थाना बलौदा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 214/2025, धारा 69 BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और SDOP प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय, प्र.आर. शरीफुद्दीन और आरक्षक अजय भानू का सराहनीय योगदान रहा।

See also  छत्तीसगढ़: गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार...खड़गवां पुलिस की कार्यवाही

Related Articles

Leave a Reply