छत्तीसगढ़

 दिनदहाड़े महिला से 04 लाख के जेवरों की लूट, पूरे जिले में नाकेबंदी

अम्बिकापुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को हुई लूट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोपड़ा पारा निवासी महिला अपने घर के पास रिंग रोड से होकर पैदल गुजर रही थी। इसी दौरान अज्ञात चार लुटेरों ने, जो दो अलग-अलग बाइक में सवार थे, महिला को रोककर उसके हाथ से सोने के कंगन और गले से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गए।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात इतनी तेज़ी से हुई कि महिला कुछ समझ पाती, तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि लुटेरे 4 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर लेकर भागे हैं।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल इलाके की नाकेबंदी कर दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। फिलहाल पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान जल्द की जाएगी। साथ ही, शहर और आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की है और आरोपियों के हुलिये के बारे में सुराग जुटाए हैं।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply