छत्तीसगढ़

ऑटो में ध्यान भटकाकर चोरी करने वाली तीन महिला आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र और नगदी बरामद

बिलासपुर। ऑटो में सवारी बनकर महिलाओं का ध्यान भटकाकर मंगलसूत्र और नगदी चोरी करने वाली तीन महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मंगलसूत्र और नगदी सहित कुल 30 हजार रुपये का सामान बरामद किया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

See also  रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला : आचार्य पदारोहण महोत्सव समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर को सकरी थाना निवासी प्रार्थिया मनीषा सोनी ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ऑटो में सफर के दौरान कुछ महिलाओं ने बातचीत में उलझाकर उनका ध्यान भटकाया और मौका पाकर मंगलसूत्र व नगदी चोरी कर ली। यह वारदात उसलापुर ओवरब्रिज के पास अंजाम दी गई थी।

See also  इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर 70 हजार की मांग, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

रिपोर्ट दर्ज होते ही सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने चंद घंटों के भीतर घटना में शामिल तीनों महिला आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी किया गया मंगलसूत्र और नगदी बरामद की गई।

See also  छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 61 निरीक्षकों के थोक तबादले, पुलिस मुख्यालय ने जारी की सूची!

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

रचना गिरी गोस्वामी (25 वर्ष), निवासी महेशपुरमुरा, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर

कौशिल्या गिरी गोस्वामी (30 वर्ष), निवासी पोडीपोडा, थाना बांगो, जिला कोरबा

रजन गिरी गोस्वामी (32 वर्ष), निवासी महेशपुरमुरा, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर

Related Articles

Leave a Reply