छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: पानी टैंकर से दिव्यांग का प्राणांत, घरवाले नहीं उठाने दे रहे हैं शव

जांजगीर-चांपा: पानी टैंकर से दिव्यांग का प्राणांत, घरवाले नहीं उठाने दे रहे हैं शव बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकलतरा चौक में रहने वाले संतोष यादव पिता झाड़ू राम यादव उम्र 47 वर्ष की मौत पानी टैंकर के नीचे आकर हो गई है। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर बस स्टैंड में आंदोलन कर दिया है और शव उठाने नहीं दे रहे हैं ।

बताया जा रहा है कि दिव्यांग मृतक संतोष यादव रोज की तरह घूमने निकला था । जब वह बस स्टैंड के पास वाली गली में गया तो सामने से आ रही पानी आपूर्ति करने वाले टैंकर ने उसे धक्का दे दिया और उसे कुचल दिया । संतोष यादव का तुरंत देहांत हो गया। परिजनों को जब यह पता तो उन्होंने तुरंत मौके पर आये । बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव भी सदल पहुंचे साथ ही नायब तहसीलदार भागीरथी कश्यप भी मौके पर पहुंचे ।

See also  जशपुर पुलिस ने 55 लाख से अधिक का गांजा पकड़ा: ओडिशा के मलकानगिरी से लेकर जा रहे थे उत्तर प्रदेश, दो तस्कर गिरफ्तार

इसके साथ ही एसडीओ प्रदीप सोरी भी मौके पर तुरंत पहुंचे । नगरीय निकाय चुनाव होने की वजह से वैसे भी एसडीओपी प्रदीप सोरी पुलिस गश्त पर थे । सूचना मिलने पर तुरंत यहां पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक परिजनों आंदोलन पर थे और शव उठाने नहीं दिया । चुनाव होने की वजह से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है ।

See also  जांजगीर चांपा जिला कृषि विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर ललित मोहन भगत के खिलाफ चांपा थाने में मामला दर्ज

सड़क निर्माण में पानी आपूर्ति कर रहा था टैंकर

जिस टैंकर से दिव्यांग संतोष यादव की मौत हुई है वो सड़क निर्माण में पानी की आपूर्ति कर रहा था और इस सड़क निर्माण के ठेकेदार जय सिंह अग्रवाल पूर्व राजस्व मंत्री कांग्रेस शासन बताये जा रहे हैं । 2021-22 में शुरू हुई यह सड़क अब तक पूरी नहीं बनीं है । नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर इसका निर्माण फिर शुरू किया गया है जिसमें जल्दबाजी की जा रही है जिसका परिणाम आज एक दिव्यांग की मौत हुई है ।

See also  साय कैबिनेट की बैठक: साल 2026-27 के लिए आबकारी नीति मंजूर, SVKM को नवा रायपुर में 40 एकड़ जमीन देने का निर्णय

Related Articles

Leave a Reply