Uncategorized

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में बोलेरो सवार 2 पुलिसकर्मियों की मौत, आरक्षक सहित 4 गंभीर

सूरजपुर

तेज रफ्तार बस और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत में 2 पुलिसकर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी समेत 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी खोपा धाम जा रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बिश्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं काफी मशक्कत के बाद मृतकों का शव वाहन से निकालकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा। घायलों में भी एक पुलिसकर्मी है। बोलेरो क्रमांक सीजी 29 ए-0389 में सवार होकर 3 पुलिसकर्मी समेत 6 लोग शुक्रवार की सुबह करीब 11.30 बजे दतिमा-सलका रोड पर स्थित खोपा धाम जा रहे थे। वे बतरा स्थित केनापारा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में सूरजपुर जा रही आनंद बस क्रमांक सीजी 15 एबी-1055 से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सामने बैठे अंबिकापुर के ग्राम अजिरमा निवासी पुलिसकर्मी राजकुमार राजवाड़े व रवि राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बोलेरो में सवार पीतांबर राजवाड़े, घनश्याम राजवाड़े, श्यामलाल राजवाड़े व एक अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही करंजी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी वाहन से तत्काल बिश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से चारों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृत दोनों पुलिसकर्मियों का शव पीएम के लिए मरच्यूरी में रखवा दिया। घायलों में एक घनश्याम राजवाड़े भी पुलिसकर्मी हैं। मृत पुलिसकर्मी राजकुमार राजवाड़े महिला थाना अंबिकापुर व रवि राजवाड़े लखनपुर थाने में पदस्थ थे। वहीं घायल पुलिसकर्मी घनश्याम राजवाड़े पुलिस लाइन अंबिकापुर में पदस्थ है। चारों घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इनमें से 2 को रायपुर रेफर कर दिया गया है।

See also  Unlocking the Potential of Online Casinos: A Strategic Guide for Savvy Players

Related Articles

Leave a Reply