छत्तीसगढ़

महिला सरपंच के अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, जेठ ने ही रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला सरपंच प्रभावती सिदार की हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. सायबर सेल, डाॅग स्कवायड और फारेंसिक एक्सपर्ट की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल हुई. महिला सरपंच की निर्मम हत्या उसके जेठ पुस्तम सिंह सिदार ने ही कुल्हाड़ी से की थी. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हमले के बाद महिला को खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा था. पूरी घटना तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगादरहा की है.

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

एसपी शशि मोहन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को चौकी कोल्हेनझरिया थाना तुमला में महिला सरपंच प्रभावित सिदार की निर्मम हत्या कर दी गई थी. मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. शुरूआती जांच में कोई क्लू नहीं मिल पा रहा था. अंधेकत्ल के मामले में राजनीतिक एंगल भी सामने आया था. घटनास्थल का निरीक्षण करने पर घर में परिवार की एक और महिला मिली. उस वक्त पुलिस को शक हुआ कि अगर हत्यारा बाहर से आया तो उस महिला को घटना के बारे में कैसे मालूम नहीं हुआ. इस महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया. लेकिन उसकी हालत देखकर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ दोबारा पूछताछ में उसके पति के द्वारा हत्या करना सामने आया.   

See also  कार्यक्रम से लौट रहे यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 35 लोग घायल, कई लोगों को गंभीर चोटें आई

जादू टोने के शक में हुई हत्या

दरअसल, महिला सरपंच प्रभावती सिदार के जेठ के पूरे परिवार की अक्सर तबियत खराब रहती थी. आरोपी जेठ को शक था कि प्रभावती सिदार उसके परिवार पर जादू टोना करवाती है, जिससे तबियत खराब रहती है. इसी का बदला लेने के लिए जेठ ने हत्या की साजिश रची थी. आरोपी ने मौका पाकर घर में रखे कुल्हाड़ी को लेकर महिला सरपंच के घर गया और उसे टांगी से वारकर हत्या कर दी. 

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना तुमला चौकी कोल्हेनझरिया में बी.एन.एस. की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी जप्त किया गया है. आरोपी पुस्तम सिंह सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है. 

Related Articles

Leave a Reply