छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कश्मीर से आए मेल से मचा हड़कंप

कवर्धा। कबीरधाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में बम से उड़ाने की ई-मेल से धमकी मिली, जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है. कश्मीर से धमकी भरा मेल आने की सूचना मिलते ही मौके पर डॉग स्क्वाड के साथ-साथ पुलिस टीम पहुंच गई है. डॉग स्क्वाड परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगालने में जुटा है.

See also  पसंद की लड़की से शादी की जिद, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, 4 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

धमकी-भरे मेल पर कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है. इसमें जांच की जा रही है. वहीं एसपी धर्मेंद्र छवाई ने बताया कि मेल के माध्यम से धमकी मिलने की सूचना मिली है. मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम के साथ पुलिस अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है.

See also  बिलासपुर में हुई बर्ड फ्लू H5N1 की पुष्टि : शहरभर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध

Related Articles

Leave a Reply