छत्तीसगढ़

महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाकर सराफा व्यापारी से 2 करोड़ की वसूली, पति-पत्नी गिरफ्तार

दुर्ग। सराफा व्यापारी से अश्लील वीडियो के जरिये 2 करोड़ रुपये की ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उगाही करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंपति के पास से लाखों नगदी कैश समेत 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें नकदी, सोने-चांदी के गहने, एफडी, कार और एक बंगला शामिल हैं। यह पूरा मामला दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

See also  PM सूर्यघर योजना में बड़ा अपडेट: छत्तीसगढ़ में सोलर उपभोक्ताओं को बची हुई बिजली का मिलेगा फायदा, अगले बिल में होगा समायोजन

भिलाई के वैशाली नगर थाने में दुर्ग के एक सराफा व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नीलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे और उसके पति आनंद ने मिलकर व्यापारी को ब्लैकमेल किया। आरोप है कि आरोपी दंपति ने व्यापारी और नीलम का अश्लील वीडियो बनाकर उसके परिजनों और अन्य लोगों को भेजने की धमकी दी और बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की और उससे किश्तों में करोड़ों रुपये वसूला गया है।

व्यापारी ने अपनी शिकायत में पुलिस को एग्रीमेंट लेटर, मोबाइल चैट और वॉयस रिकॉर्डिंग भी सौंपी, जिनके आधार पर पुलिस ने नीलिमा उर्फ नीलम लहरे और उसके पति आनंद के खिलाफ वैशाली नगर थाने में धारा 308(2), 351(2), 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

See also  दो पत्नियों को साथ रखने की जिद में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने उमड़ी भीड़

जांच में वैशाली नगर पुलिस ने आरोपी दंपति को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इस पूछताछ नीलिमा ने अपने पति के साथ मिलकर व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने और करोड़ों रुपये वसूलने की बात स्वीकार की। साथ ही करोड़ों रूप वसुलना भी स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी निलीमा के पास से नगदी रकम 16 लाख 45 हजार रुपये, 80 लाख 49 हजार कीमत के सोने-चांदी के गहने, सोने के बिस्किट, 25 लाख रुपये का एफडी, 35 लाख रुपये का बंगला, 8 लाख कीमत की एक एक्सयूवी कार, 100 रुपये का डॉलर, 03 नग मोबाइल, जिसकी कुल कीमत लगभग एक करोड़ पैंसठ लाख रुपये है, बरामद किया है।

See also  छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन ने एमपी में की लूट : शादी के दूसरे दिन ही लाखों रुपये और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली

Related Articles

Leave a Reply