छत्तीसगढ़रायपुर

Indigo Flight में बम होने की अफवाह के मामले में चौंकाने वाला खुलासा, होश उड़ा देगी गिरफ्तार आरोपी की सच्चाई

रायपुर. नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की अफवाह फैली थी. इस मामले में अनिमेष मंडल नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. अब इस केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बम होने की अफवाह उड़ाने वाला आरोपी जांच में आईबी का अधिकारी मालूम हुआ है. डिप्टी सेंट्रेल इंटेलिजेंस के पद पर अनिमेष मंडल पदस्थ है. उन्हें बम की झूठी सूचना देने के आरोप में 14 नंबर को गिरफ्तार किया गया था. अनिमेष मंडल उस दिन उसी फ्लाइट से नागपुर से कोलकाता जा रहे थे. उन्हें आईबी से सूचना मिली थी कि उस फ्लाइट में बम हो सकता है.

इसकी जानकारी उन्होंने आगे फ्लाइट के क्रू मेंबर को दी थी. सिविल एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत अनिमेष को गिरफ्तार कर लिया गया था. रायपुर में इस श्रेणी के कोर्ट नहीं होने के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो पा रही थी. हाइकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट के गठन के बाद इसमें सुनवाई होगी. अनिमेष के वकील फैजल रिजवी ने कहा कि इस मामले में पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी से चूक हुई है.

See also  छत्तीसगढ़ : पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 20 जनवरी को मतदान और मतगणना, आज से आचार संहिता लागू

आईबी से मिला था इन्फॉर्मेशन
मिली जानकारी के मुताबिक अनिमेष मंडल अफवाह वाले दिन उसी फ्लाइट से नागपुर से कोलकाता जा रहे थे. उन्हें आईबी से इनपुट मिला था कि उस फ्लाइट में बम हो सकता है. इसकी जानकारी उन्होंने दूसरे फ्लाइट के क्रू मेंबर को दी थी. यही इनपुट देना IB के कर्मचारी को महंगा पड़ गया. फिर सिविल एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

रायपुर कोर्ट में ऐसी कोई कैटेगरी नहीं होने के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो पा रही थी. फिर हाईकोर्ट के स्पेशल कोर्ट के गठन के बाद इस केस में कोई सुनवाई नहीं होगी. अनिमेष के वकील का कहना था कि इस मामले पुलिस के साथ-साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी से बड़ी चूक हुई है.

See also  स्वतंत्रता दिवस पर सीएम साय का ऐलान : क्रीड़ा योजना महोत्सव होगा शुरू, ST-SC, OBC अभ्यर्थियों को मिलेगी UPSC की फ्री कोचिंग

Related Articles

Leave a Reply