देश

ट्रक में 347 किलो गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

चित्तौडगढ़़ में ओचरी टोल प्लाजा पर एनसीबी की कार्रवाई

जोधपुर

नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो जोधपुर ने चित्तौडगढ़़ जिले के ओचरी टोल प्लाजा पर गुजरात नम्बर के ट्रक से 347 किलो गांजा जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक उगमदान चारण ने बताया कि ट्रक में अवैध मादक पदार्थ के पश्चिमी राजस्थान लाए जाने की सूचना मिली। एनसीबी ने चित्तौडगढ़़ में जांच व नाकाबंदी शुरू की। इस बीच, ओचरी टोल प्लाजा पर गुजरात नम्बर के एक संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक में 347.48 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चूरू जिले में राजगढ़ तहसील के जीरमबर ढाणी निवासी चालक सुरेन्द्रसिंह पुत्र सुभाषचन्द को गिरफ्तार किया गया। ट्रक भी जब्त किया गया। चालक से पूछताछ में सामने आया कि वह यह गांजा आंध्र प्रदेश में हैदराबाद से लेकर आया था और उसे चूरू जिले में सप्लाई देनी थी। मादक पदार्थ भेजने व मंगाने वाले की तलाश काी जा रही है।

See also  लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में युवक को 18 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- दोषी दया का पात्र नहीं

Related Articles

Leave a Reply