छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भी ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप पर बैन

रायपुर. कोल्ड्रिफ कफ सिरप को लेकर पूरे देश में दहशत का माहौल है. इस सिरप को पीने से राजस्थान और मध्यप्रदेश में 12 बच्चों की मौत हो गई है. मध्यप्रदेश और तमिलनाडु में यह सिरप बैन कर दी गई है, वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सिरप के नमूने लेकर जांच करवा रही है. इस सिरप की निर्माता कंपनी तमिलनाडु कांचीपुरम स्थित श्रीसन फार्मा है.

इसकी जांच में अत्याधिक मात्रा में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल ( डीईजी) पाई गई है. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तमिलनाडु की इस कंपनी की कफ सिरप की छत्तीसगढ़ में सप्लाई नहीं हैं. लोगों में भ्रम न फैले, इसलिए इस सिरप को भी छत्तीसगढ़ में भी प्रतिबंधित करेंगे.

इसके बावजूद विभाग बाजार पर नजर बनाए हुए है और इस कंपनी की सिरप की बिक्री रोकने के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं. छत्तीसगढ़ के दवा कारोबारी अश्वनी विग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में ‘कोल्ड्रिफ’ कप सिरप की सप्लाई नहीं है और न ही इस कंपनी का कोई गोदाम है. बावजूद इसके मध्यप्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद छत्तीसगढ़ में भी दहशत का माहौल निर्मित हुआ. खासकर सोशल मीडिया के जरिए कोड्रिरफ कफ सिरप की तस्वीर जमकर वायरल हुई, जिससे लोगों में दशहत कायम है.

See also  ’राजभवन में धूमधाम से मनाया गया बिहार, ओडिशा, गुजरात, सिक्किम और तेलंगाना राज्यों का स्थापना दिवस’

Related Articles

Leave a Reply