कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई, हादसे में 3 की मौत, तीनों एक ही परिवार के थे

कोरबा। जिले में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना 21 जून की शाम 6 बजे की है। तीनों व्यक्ति दादर बस्ती से कोटमेर रामपुर में रिश्तेदार के यहां बकरा भात खाने गए थे, तभी वापसी के दौरान सकदुक्ला क्षेत्र के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों करीब 10 फीट दूर जा गिरे। दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

एक ही गांव के एक ही परिवार के थे

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

मृतकों की पहचान रामायण सिंह राठिया (43), सादराम राठिया (48) और सुख सिंह राठिया (40) के रूप में हुई है। मृतक तीनों दादर बस्ती के रहने वाले थे, और आपस में रिश्तेदार है। वे रोजी-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Related Articles

Leave a Reply