छत्तीसगढ़

शराब से भरी बोतल में तैरता मिला कीड़ा, वापस करने गए ग्राहक से दुकानदार ने की बदसलूकी

रायपुर। राजधानी रायपुर के छेरीखेड़ी स्थित सरकारी शराब दुकान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ग्राहक ने खरीदी गई शराब की बोतल में कीड़ा तैरता देखा. इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक युवक छेरीखेड़ी शराब दुकान से गोवा ब्रांड की देशी शराब की बोतल खरीदकर ले गया. जब उसने बोतल को ध्यान से देखा तो उसमें कीड़ा तैरता मिला. युवक ने नाराज होकर शराब की बोतल वापस करने की कोशिश की, लेकिन दुकान कर्मियों ने न सिर्फ बोतल बदलने से इनकार कर दिया बल्कि उससे बदसलूकी भी की.

ग्राहक का आरोप है कि शराब की पैकिंग में लापरवाही या मिलावट के चलते बोतल में कीड़ा पहुंचा होगा. बताया जा रहा है कि सरकारी दुकानों में बीआईएस ठेका कंपनी के प्राइवेट कर्मचारी शराब बेच रहे हैं.

See also  शिवरीनारायण मेला जा रहे युवक को माजदा ने मारी टक्कर , मौके पर ही हुई मौत

गौरतलब है कि हाल ही में राजधानी में मिलावटी और बिना होलोग्राम वाली शराब का जखीरा भी बरामद किया गया था. अब शराब की बोतल में कीड़ा मिलने की घटना से शराब प्रेमियों में डर और असमंजस की स्थिति बन गई है. मामले की जानकारी मिलने के बाद लोग शराब दुकानों पर निगरानी बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply