छत्तीसगढ़

रायपुर में बड़ी वारदात: टीने की ट्रंक में मिला युवक का शव, लाश के ऊपर डाला गया था सीमेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना के इंद्रप्रस्थ में ट्रंक में युवक की लाश मिली है। युवक की हत्या कर ट्रंक में सीमेंट डालकर पेटी में सुनसान रोड में छोड़ दिया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं डीडी नगर पुलिस और फोरेंसिक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के डीडी नगर थाना के इंद्रप्रस्थ में युवक की हत्या कर सूटकेस में सीमेंट डालकर पेटी में सुनसान रोड में छोड़ दिया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं डीडी नगर पुलिस और फोरेंसिक के अधिकारी मौके पर पहुंची। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

तीन से चार दिन पुरानी है लाश
पुलिस के मुताबिक, युवक की लाश तीन से चार दिन पुरानी है। पुलिस मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। मौके पर एडिशन एसपी समेत डीडी नगर थाना प्रभारी भी पहुंचे हुये है।

Related Articles

Leave a Reply