छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग मोची को कुचला, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम

जांजगीर चांपा। जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग मोची को कुचल दिया, हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 24 जून को बजरंग चौक ओवरब्रिज के नीचे यह सड़क हादसा हुआ। घटना के बाद नाराज परिजनों ने चक्काजाम कर दिया।

मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की समझाइश के बाद ट्रक मालिक ने मृतक के परिजनों को तुरंत एक लाख रुपए का मुआवजा दिया। इसके बाद चक्का जाम खत्म हुआ और यातायात सुचारु हो गया।

सड़क हादसे में मुन्ना लाल खरे की मौत हो गई।

सड़क हादसे में मुन्ना लाल खरे की मौत हो गई।

रोज की तरह काम में निकले थे

बताया जा रहा 60 वर्षीय मुन्ना लाल खरे मोची का काम करके अपना जीवन यापन करते थे। वह रोज की तरह काम पर जा रहे थे। बजरंग चौक के ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

See also  बालोद में प्रेमी ने रची एसिड अटैक की साजिश, भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, आरोपी समेत दो गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply