छत्तीसगढ़

गोलीकांड में फरार कुख्यात बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर

दुर्ग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। कुख्यात बदमाश और भिलाई गोलीकांड में फरार आरोपी अमित जोश का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। जिसकी मौत की खबर है। भिलाई के जयंती स्टेडियम सेक्टर-6 पर पुलिस ने बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर कर दिया है। ACCU से अमित जोश की मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई में मारा गया है। आरोपी ने चार महीने पहले 3 लोगों को गोली मारी थी। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे हुए है।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

मिली जानकारी के अनुसार, ACCU की टीम आरोपी को पकड़ने गई थी, तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अमित जोश मारा गया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। बदमाश अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। वह 4 महीने से फरार था। पुलिस को उसके भिलाई आने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। इस दौरान बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोलियां बरसता रहा, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान वो मारा गया।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

दरअसल, 4 महीने पहले आरोपी ने 3 लोगों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सेक्टर-6 निवासी अमित जोश निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग थानों में मारपीट और गंभीर अपराधों में कई केस दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply