देश

ऑपरेशन सिंदूर पर आया भारतीय वायुसेना का बयान, एयर डिफेंस ऑपरेशन अभी जारी

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है। बीते कुछ दिनों में भारत ने पाकिस्तान और उसके आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की है जिसे वह आने वाले लंबे समय तक याद रखेगा। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहले पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इसके बाद पाकिस्तानी दुस्साहस के जवाब में भारत ने उसके 11 एयरबेस को भी तबाह कर दिया। भारत के इस अभियान में देश की वायुसेना ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। अब इस ऑपरेशन को लेकर वायुसेना ने बयान जारी किया है।

क्या बोली भारतीय वायु सेना?
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय वायु सेना ने कहा है कि वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और प्रोफेशनल तरीके के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। भारतीय वायुसेना ने आगे कहा कि इन ऑपरेंशंस को राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किया गया है।

See also  जांजगीर: ट्रेलर वाहन ने बाइक में सवार युवक को मारी ठोकर मौत

ऑपरेशन अभी भी जारी- वायु सेना
ऑपरेशन सिंदूर के बारे में आगे बताते हुए भारतीय वायु सेना ने बड़ी बात कही है। वायु सेना ने बताया है कि ऑपरेशन अभी भी जारी हैं। इस कारण इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी जाएगी। वायु सेना ने सभी से अपील की है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें।

ऑपरेशन में वायुसेना का अहम किरदार
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक में भारतीय वायुसेना का भी बड़ा किरदार बताया जा रहा है। इसके अलावा वायुसेना ने पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों को भी नाकाम किया था। इससे पहले एयरफोर्स ने जानकारी दी थी कि एंटी ड्रोन सिस्टम से पाकिस्तानी हमलों को नाकाम किया गया। साथ ही, जमीन से हवा में मार गिराने वाली मिसाइलों पचोरा और समर का इस्तेमाल किया गया। एंटी एयरक्राफ्ट गनों से भी पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन को हवा में नष्ट किया गया।

See also  अखिलेश का झटका, उद्धव का तंज, केजरीवाल की नसीहत! हरियाणा हारते ही 'I.N.D.I.A' दिखाने लगा कांग्रेस को आंखें

Related Articles

Leave a Reply