देश

अस्पताल में आग लगने से अफरा-तफरी, मरीजों को बाहर निकाला गया

अमृतसर

पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गुरु नानक हॉस्पिटल में आग लग गई है. घटना के बाद अफरा-तफरी के हालात बन गए. मरीज बाहर नहीं निकल पा रहे थे. आग लगने की वजह हॉस्पिटल के पीछे ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंरागी बताई गई. जानकारी के मुताबिक, आग इतनी तेजी से भड़की कि किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. मरीजों के बीच चीख-पुकार मच गई. मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है. बताया गया कि दमकल विभाग की टीम आग को बुझाने की कोशिश में जुटी है. हॉस्पिटल के पीछे लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने से हादसा विकराल हो गया. पहले एक ट्रांसफॉर्मर में आग लगी, फिर दूसरे और देखते ही देखते आग का धुंए पूरे हॉस्पिटल में फैल गया, जिसके कारण मरीजों में अफरा-तफरी मच गई और वह अपने रिश्तेदारों के साथ बाहर सड़क की तरफ भागे.

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

मरीजों को सांस लेना मुश्किल हो गया था

हॉस्पिटल के अलग-अलग वॉर्ड में बड़ी संख्या में मरीज थे, जो बाहर की तरफ भागे और जाकर सड़कों पर लेट गए. मरीजों के मुताबिक आग के धुएं की वजह से उनका सांस लेना मुश्किल हो गया था, लेकिन उनकी किसी ने मदद नहीं की और वह खुद ही बाहर निकले और अपनी जान बचाई.

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

मंत्री ने जांच के आदेश दिए

सूचना के बाद दमकल विभाग और कैबिनेट मिनिस्टर हरभजन सिंह पहुंचे. दमकल विभाग की करीब 12 गाड़ियों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. तब तक बिल्डिंग पूरी तरह से जल चुकी थी. कैबिनेट मिनिस्टेट हरभजन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

Related Articles

Leave a Reply