छत्तीसगढ़

राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी राहत!, बढ़ सकती हैं राशन वितरण की तारीख


रायपुर। CG : छत्तीसगढ़ के लाखों राशनकार्डधारियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जून से अगस्त 2025 तक के तीन महीने के राशन वितरण की अंतिम तारीख बढ़ाने की सिफारिश की है। अभी तक यह तारीख 30 जून तय थी, जिसे बढ़ाकर 20 जुलाई 2025 तक करने की मांग की गई है।

See also  शिक्षक की शर्मनाक हरकत: मोबाइल चोरी करते दूसरी बार CCTV में कैद हुए मास्टर साब, FIR दर्ज

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने केंद्र को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन की भारी संख्या और ई-पॉस मशीनों के अपग्रेडेशन की वजह से राशन वितरण में देरी हो रही है।

प्रदेश में करीब 81 लाख परिवारों को राशन दिया जा रहा है, जिसमें 3.41 करोड़ बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा मई की असमय बारिश ने भी वितरण प्रक्रिया को प्रभावित किया है।

See also  गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया, हालत गंभीर

सरकार का कहना है कि अगर समय-सीमा बढ़ा दी जाए, तो सभी पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी परेशानी के राशन पहुंचाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply