छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार ने राह चलते लोगों को रौंदा, 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कवर्धा. पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहुटा गांव में एक तेज रफ्तार कार ने राह चलते 3 लोगों को रौंद दिया, जिससे 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और मृतकों के शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर कवर्धा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. वहीं आक्रोशित ग्रामीण मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply