छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के 70 लाख महिलाओं को मिले 1 हजार: महतारी वंदन योजना 13वीं किस्त जारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को रायपुर के साइंस कॉलेज में महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया गया। जहां से योजना के एक साल पूरे होने पर प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को 13वीं किश्त जारी की गई। प्रदेश की महिलाओं को 650.31 करोड़ रुपए जारी हुए।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

दरअसल, 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल मौजूदगी में महतारी वंदन योजना की पहली किश्त महिलाओं को भेजी गई थी। अब तक 12 किश्तों में 7,838 करोड़ रुपए की राशि महिलाओं को इस योजना में दी जा चुकी है। इस कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक राजेश मूणत मौजूद रहे।

See also  ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात लेकर लुटेरे फरार

Related Articles

Leave a Reply