रायपुर

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से शुरू हो सकती है धान खरीदी, इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य

रायपुर

छत्तीसगढ़ में धान की सरकारी खरीदी एक नवम्बर से शुरू हो सकती है। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ऐसा पहली बार होगा जब धान की खरीदी नवम्बर में शुरू होगी।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

देर तक बरसात और पछेती प्रजाति के धान आने के इंतजार में सरकार हर साल एक दिसम्बर से ही धान की खरीदी शुरू करती रही है। हालांकि किसान हर बार इसको नवम्बर में ही शुरू करने की मांग उठाते रहे हैं। इस बार अच्छे मानसून की वजह से धान की फसल अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक पकने को तैयार है। ऐसे में किसानों की मांग तेज हुई है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई वाली सरकार किसानों की सरकार है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान पुत्र हैं, किसानों के मुद्दे पर संवेदनशील हैं। एक नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करने की तैयारी हो रही है। अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले साल रिकॉर्ड धान खरीदी की गई थी,करीब 21 लाख 77 हजार 288 किसानों ने 98 लाख मीट्रिक टन धान बेचा था। इसके लिए उन्हें 20 हजार करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था। सरकार ने इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply