छत्तीसगढ़

धान खरीदी के सिस्टम में बड़ा बदलाव: अब आफ लाइन मिलेगा टोकन, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

रायपुर। धान खरीदी व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया को बंद करने का निर्णय लिया है। अब किसानों को धान बेचने के लिए ऑफलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है। ऐसे में अब किसानों को लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

नई व्यवस्था के तहत किसान अब सहकारी समिति केंद्रों से सीधे ऑफलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन किसानों को राहत मिलेगी जिन्हें ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से धान खरीदी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और तेज होगी तथा ग्रामीण इलाकों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। यह फैसला छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर चल रही समस्याओं के समाधान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

किसानों की परेशानियों के चलते लिया गया निर्णय
कोरबा में धान न बिकने और टोकन न मिलने से नाराज किसान ने आत्महत्या करने की कोशिश की। किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कोरबा सांसद ने किसानों की दशा पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि, किसान घर में पड़ा रहा धान पर नहीं बेच पाया था। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply