छत्तीसगढ़

सड़क पर खेल रही मासूम का अपहरण कर रेप की कोशिश, खाना खिलाने के बहाने बैठाया था कार में, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक कार सवार युवक ने खाना खिलाने का झांसा देकर 8 साल की बच्ची का अपहरण किया और फिर उसके साथ रेप करने की कोशिश की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और उसकी सहेली तेलीबांधा सिग्नल पर पैसे मांगकर गुजर-बसर करती हैं. बुधवार की रात करीब 9:30 बजे आरोपी नवीन सोनी (21) स्विफ्ट कार में वहां पहुंचा. उसने दोनों बच्चियों को खाना खिलाने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिया और वीआईपी रोड की ओर ले गया.

सहेली को भेजा दूर, फिर की रेप की कोशिश

ललित महल के पास पहुंचकर आरोपी ने शातिराना तरीके से पीड़िता की सहेली को कुछ खाने का सामान लाने के लिए गाड़ी से नीचे भेज दिया. इसके बाद वह कार को आगे ले गया और सुनसान जगह पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और फिर वहीं रास्ते में मासूम को कार से उतार कर फरार हो गया. जब बच्ची काफी देर तक अपने परिजनों के पास नहीं लौटी, तो पीड़िता के पिता ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.

See also  अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसके भाई को बदनाम करने के लिए लड़की ने दोस्तो के साथ मिलकर बनाई इंस्टाग्राम पर फेक आईडी, की अभद्र टिप्पणियाँ

पुलिस का ‘मिडनाइट एक्शन

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीसीयू (ACCU) और तेलीबांधा पुलिस तत्काल एक्शन में आई. शहर भर के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया और बच्ची को जोरा ग्राम से रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया. के नंबर के आधार पर आरोपी का पीछा किया गया. रात भर की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज 

पुलिस ने सिलतरा निवासी आरोपी नवीन सोनी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी एक ट्रेवल एजेंसी में ड्राइवर का काम करता है. पुलिस अब मामले के सभी तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने में लगी है.

See also  नहाड़ी मुठभेड़ में घायल इनामी महिला नक्सली की मौत, दंतेवाड़ा एसपी ने की पुष्टि

Related Articles

Leave a Reply