छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, तेज रफ्तार कार और ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़ंत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, राजनांदगांव जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क सड़क हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई, ये दुर्घटना मुंबई-हावड़ा नेशनल हाईवे के चिरचारी चौराहे के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई और 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है. यह घटना बागनदी थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार होकर 7 लोग इंदौर से राजनांदगांव होते हुए रायपुर जा रहे थे. कार तेज रफ्तार में थी और बेकाबू होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई. हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

See also  स्कूलों में रहेगी 15 दिन की छुट्टी : छत्तीसगढ़ में दशहरा-दीपावली और क्रिसमस की छुट्टियां घोषित

Related Articles

Leave a Reply