छत्तीसगढ़

ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

सूरजपुर। जिले के ग्राम कोरजा में नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गांव में ईंट भट्ठे के लिए खोदे गए गड्ढे में कुछ बच्चे नहाने गए थे। इसी दौरान रवि शंकर (उम्र 10 वर्ष) पिता लोचन सिंह और अनुराग सिंह (उम्र 10 वर्ष) पिता संतोष सिंह गहरे पानी में डूब गए।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने घटना की सूचना आसपास मौजुद लोगों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

बता दें कि यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम करते हुए दोनों शवों को लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में भिजवाया। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे जमगाला हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते थे। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ बोर्ड की पूरक परीक्षा जुलाई में, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया कार्यक्रम

Related Articles

Leave a Reply