देश

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, बीजापुर में 18 तो कांकेर में 4 नक्सली ढेर

रायपुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा के सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर बड़ा प्रहार करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इस कार्रवाई के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है.

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों की टीम बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर इलाके में नक्सली विरोध ऑपरेशन पर निकली थी. इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबल की टीम ने बीजापुर में 18 तो कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं. इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG के एक जवान शहीद हो गया है.

See also  जेल ब्रेक मामला: जेल से भागा कैदी अब तक पकड़ा नहीं गया, प्रहरी निलंबित

जारी है सर्च ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से 18 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद में मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है. इलाके में अभी-भी सर्च ऑपरेशन जारी है.

जल्द नक्सलमुक्त होगा देश

सुरक्षाबलों के इस सफल ऑपरेशन पर खुशी जाहिर करते हुए गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए.

उन्होंने आगे लिखा, ‘मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है.

See also  शादी के लिए लड़की की उम्र है या नहीं, पहले करना होगा पता… नहीं तो मैरिज हॉल और बैंड वाले भी जाएंगे जेल

17 नक्सलियों ने किया सरेंडर

इसे पहले एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने सरेंडर किया था. समाचार एजेंसी के अनुसार बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र कुमार यादव ने को बताया, ‘आज बीजापुर जिले में 17 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली प्रतिबंधित नक्सली संगठन की गंगालूर एरिया कमेटी में विभिन्न क्षमताओं में सक्रिय थे.’

बीते दिनों सीएम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने एक्स पर बताया कि इस बैठक में उन्होंने गृह मंत्री से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास को तेज करने और पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने आगे लिखा, अमित शाह को अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और हमारी सरकार इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है. राज्य और केंद्र के संयुक्त प्रयासों से नक्सली संगठनों की पकड़ कमजोर हो चुकी है.

See also  अय्याश पटवारियों मौज मस्ती पड़ी फीकी: पत्नी पहुंची बेलन लेकर साली के हाथ में था डंडा, एक महिला के घर में थे तीन पटवारी, लोगों ने जमकर पीटा..

Related Articles

Leave a Reply