बिलासपुर

जेल ब्रेक मामला: जेल से भागा कैदी अब तक पकड़ा नहीं गया, प्रहरी निलंबित

मुंगेली

मुंगेली जिले में जेल ब्रेक मामले में ड्यूटी पर तैनात एक प्रहरी निलंबित कर दिया गया है। ड्यूटी में तैनात प्रहरी के लापरवाही बरतने पर गिरी गाज। जेल अधीक्षक ने निलंबन का आदेश जारी किया है। वहीं फरार बन्दी का अब तक कुछ पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने फरार बन्दी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोतवाली थाना में जेल प्रबंधन ने एफआईआर करवाया है। सोचने वाली बात यह है कि आखिर दिनदहाड़े ड्यूटी में तैनात प्रहरी के होते हुए भी कोई अपराधी जेल से कैसे भाग सकता है। अपराधी के जेल से भाग जाने से पुलिस के पैरो तले जमीन खीसक गई है। पुलिस लगातार फरार बन्दी की तलाशी कर रही।

See also  बिलासपुर में हुई बर्ड फ्लू H5N1 की पुष्टि : शहरभर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध

Related Articles

Leave a Reply