छत्तीसगढ़

हार्ट अटैक से छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS प्रखर पांडेय का निधन, पुलिस महकमे में शोक, अंतिम संस्कार आज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आईपीएस प्रखर पांडेय का रविवार की शाम लगभग 4:15 बजे रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में निधन हो गया है। उन्हें हृदयघात (दिल का दौरा) पड़ने के बाद भिलाई से रायपुर लाया गया था। जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

श्री पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी विभाग के पद पर सेवारत थे। इससे पहले वे कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके थे, साथ ही बिलासपुर और राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

See also  गरीबों की रोजी पर वार! मोटर जब्ती के बाद सड़क पर नाविक, 20% वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

प्रखर पांडेय वर्तमान में पुलिस मुख्यालय, रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी), सीआईडी के पद पर पदस्थ थे। वे एक अनुभवी, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और गहरी संवेदना व्यक्त की।

See also  सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

आईपीएस श्री पांडेय वे कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रह चुके थे। इन जिलों में कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को जनोन्मुखी बनाने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए। इसके अलावा उन्होंने बिलासपुर और राजनांदगांव जैसे महत्वपूर्ण जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में भी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल को ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशील प्रशासन के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

Related Articles

Leave a Reply