छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: खेत की मेड़ पर पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव | नवागढ़ में सनसनी

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में 21 वर्षीय युवक का शव खेत की मेड़ पर अर्जुन के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान उदय कुमार कश्यप के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

परिजनों के मुताबिक, उदय कुमार रात में परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह उसके पिता की नींद खुली तो उदय कमरे में नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की।

इसी दौरान खेत की ओर जाने वाले लोगों ने पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा और इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। सूचना मिलने पर परिजनों को पता चला कि शव उदय कुमार का है।

See also  नक्सलगढ़ में दौड़ी 'बीजापुर एक्सप्रेस', पैदल सफर करने वाले ग्रामीणों को मिली राहत, 2 दर्जन गांवों से गुजरेंगी

घटना की सूचना नवागढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उदय ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मोबाइल फोन समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply