छत्तीसगढ़

3 माह का राशन जिन्हें नहीं मिला, उनके लिए फिर पोर्टल खोलने की तैयारी, ले सकेंगे चावल

रायपुर. एपीएल राशन कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। जो हितग्राही एक साथ तीन माह का राशन नहीं ले पाए थे उन्हें एक बार फिर से मौका दिया जा रहा है। ऐसे लोगों के लिए पोर्टल खोलने की तैयारी की जा रही है, ताकि उनकी इंट्री हो सके। सरकारी छुट्टी खत्म होने के बाद इसका आदेश जारी किया जा सकता है।

पोर्टल लॉक होने की वजह से ऐसे लोगों को राशन नहीं मिल पाया था। रायपुर समेत कई जिलों में इस तरह के राशन कार्ड वाले थे इसलिए सरकार ने एपीएल कार्ड वालों को यह सुविधा दे रही है। अफसर भी इसका विभागीय आदेश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

इधर राशन दुकानदारों ने बताया कि नई मशीन लगने के बाद भी सर्वर स्लो काम कर रहा है। ज्यादातर पीडीएस की दुकानों में नई मशीनें इंस्टाल हो गई है। इसके बाद भी सर्वर की समस्या बनी हुई है। सर्वर के चलते अंगूठा स्कैन करने में कई तरह की परेशानी हो रही है।

See also  रायपुर : शादी में करमत्ता भाजी खाने से 15 लोग बीमार, फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए महिलाएं-बच्चे, अस्पताल में भर्ती

Related Articles

Leave a Reply