छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

Janjgir-champa रात्रि में रास्ता रोककर लूट करने वाले 2 फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

जांजगीर-चाम्पा
रात्रि में रास्ता रोककर लूट करने वाले 02 फरार आरोपियों को पकडने में थाना अकलतरा पुलिस को सफलता मिली। प्रकरण के पूर्व में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है।आरोपियों के विरूद्ध धारा 309 (4), 3(5), 310 (2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मामले का ‍संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 24.01.2025 को रात्रि करीब 08.00 बजे घटना स्थल थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत तरौद आम रोड के पास आरोपियों द्वारा प्रार्थी नारद कुमार कश्यप निवासी किरारी थाना अकलतरा का मोटर सायकल एचएफ डिलक्स तथा एक मोबाईल जुमला कीमती 60,000/- रूपये को लूटकर भाग गये थे जिसकी सूचना पर रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 309(4), 3(5), 310(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।

See also  राष्ट्रीय खेल दिवस - 29 अगस्त को किया जाएगा खिलाड़ियों का सम्मान

प्रकरण की विवेचना दौरान हाईवे रोड में लगें एवं आस पास के ग्रामों में लगे सीसीटीवी फुटेज व तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी अमन कुमार साहू, सूरज कुमार घृतलहरे, राम लोचन पटेल, प्रकाश उर्फ भोला द्वारा घटना घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय भेजा जा चुका है।
लूट प्रकरण के फरार आरोपियों की पातासाजी में मुखबिर की सूचना से उनके सकुनत से पकडा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply