छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 7 अफसरों IAS AWARD : केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी पदोन्नति की स्वीकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS अवार्ड हुआ है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत की है।

राष्ट्रपति की स्वीकृति से नियुक्ति
अधिसूचना के अनुसार, यह नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत की गई है। चयनित अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत की गई है।इन अधिकारियों को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 की अवधि में उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध IAS कैडर में शामिल किया गया है।

See also  जांजगीर-चांपा : प्रशासनिक कार्रवाई से गरीब का आशियाना टूटा, सदमे में गई महिला की जान, लोगों में आक्रोश

प्रशासनिक कैडर को मिलेगी मजबूती 
इन अधिकारियों के IAS में पदोन्नत होने से छत्तीसगढ़ प्रशासनिक कैडर को मजबूती मिलने के साथ-साथ राज्य को अनुभवी और दक्ष प्रशासनिक नेतृत्व मिलेगा। चयन सूची में शामिल सभी अधिकारी लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

See also  साय सरकार का बड़ा फैसला, रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले मिलेगी छुट्टी, सलीम राज ने की सराहना

ये 7 अफसर बने IAS  

  • तीरथराज अग्रवाल 
  • लीना कोसम 
  • सौमिल रंजन चौबे 
  • बीरेंद्र बहादुर पंचभाई 
  • सुमित अग्रवाल 
  • संदीप कुमार अग्रवाल
  • आशीष कुमार तिकरिहा
IAS Award

Related Articles

Leave a Reply