Uncategorizedछत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से युवती की मौत

कांकेर
जिले के नरहरपुर क्षेत्र के ग्राम थानाबोड़ी में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। वहीं 4 ग्रामीण घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार हल्बा निवासी हृदयराम की बाड़ी में ग्रामीण काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। बारिश से बचने सभी बाड़ी के पेड़ के नीचे चले गए। बारिश के बीच आसमान से पेड़ में बिजली गिरने से एक युवती तामेश्वरी सिन्हा 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हुए हैं। जिन्हें नरहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है, जहां पर इलाज जारी है। वही घायलों में गीतेश्वर कुंजाम 20 वर्ष, नरेश कुंजाम 26 वर्ष, रमाकांत सिन्हा 32 वर्ष व यगुवेन्द्र टेमरे 18 वर्ष घायल हुए है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ली है।

See also  Polestar Casino: Fast‑Track Slots & Lightning‑Speed Play for the Modern Gamer

Related Articles

Leave a Reply