छत्तीसगढ़

इलेक्ट्रानिक दुकान में आग लगने से कूलर, टीवी, फ्रीज समेत अन्य सामान जलकर राख

बलौदाबाजार. भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम रोहरा स्थित सौरभ इंटरप्राइजेज में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गई है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़िया मौके पर पहुंची है. टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.

दुकान पर प्लास्टिक सहित कूलर, टीवी, फ्रीज, आलमारी के सामान बहुतायत थे, जिससे आग बड़ी तेजी से फैली और फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही सब कुछ जलकर राख हो गया. वहीं दुकान से लगे दो दुकान भी आग की चपेट में आ गए हैं. फिलहाल बलौदाबाजार जिले की फायर ब्रिगेड की टीम सहित आसपास सीमेंट संयत्रों की दमकल टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी सहित स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्था को संभाल रहे हैं.

See also  सास ने बहू की दुपट्‌टे से गला घोंटकर कर दी हत्या, दोनों के बीच झगड़ा था, थाने में खुद जाकर किया सरेंडर

बताया जा रहा कि दुकान के ऊपर से इलेवन केवी का लाइन व दुकान के सामने घरेलू लाइन गया है. देर रात मौसम में बदलाव से हवा-तूफान में दोनों तार आपस में जुड़ गए, जिससे शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई.

Related Articles

Leave a Reply