छत्तीसगढ़

महिला किरायेदार ने DSP याकूब मेमन पर लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पदस्थ डीएसपी याकूब मेनन पर रेप का आरोप लगा है। इस बीच याकूब मेमन मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके अनुसार, याकूब मेमन पद का दुरुपयोग कर पीड़िता का लोकेशन ट्रेस करता था। आरोपी ने पीड़िता का फोटो बनाकर ब्लैकमेल भी किया था। इस दौरान आरोपी डीएसपी ने पिछले सात महीने में कई बार दुष्कर्म किया।

मिली जानकारी के अनुसार, पांच सितंबर को याकूब ने पीड़िता को सरगुजा बुलाया। इस दौरान पीड़िता ने उनसे मिलने के लिए मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने फोटो वीडियो लीक करने की धमकी दी। इस दौरान पीड़िता ने रायपुर पुलिस से न्याय की फरियाद लगाई लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। जिसके बाद पीड़िता ने सरगुजा आईजी से शिकायत की।

रायपुर पुलिस करेगी जांच
मामले को लेकर अंबिकापुर महिला थाना में जीरो में केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद केस डायरी अब अंबिकापुर से रायपुर भेजी गई है तब टिकरापारा में मामला दर्ज हुआ है।

See also  जनवरी-फरवरी में बैलेट पेपर से निकाय और पंचायत चुनाव, 7 जनवरी के बाद आचार संहिता कभी भी

Related Articles

Leave a Reply