छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

रेत माफिया और विधायक शेषराज हरवंश के वायरल ऑडियो पर बवाल, भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन

जांजगीर। रेत माफिया और पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के वायरल ऑडियो पर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है. भाजपा महिला मोर्चा ने “रेत चोर गद्दी छोड़” का नारा लगाते हुए विधायक शेषराज हरबंस का पुतला जलाया.

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश का रेत माफिया से बातचीत का ऑडियो काफी वायरल हुआ था. इस पर विधायक के साथ-साथ पीसीसी चीफ की भी सफाई सामने आ चुकी है, लेकिन भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया है. भाजपा महिला मोर्चा ने इसी कड़ी में पामगढ़ के अंबेडकर चौक में आज विधायक का पुतला दहन किया.

प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी ‘रेत छोड़, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए विधायक से इस्तीफा देने की मांग की. इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी संतोषी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबे जांगड़े और अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष संतोष लहरे के अलावा बड़ी संख्या में भाजाप के कार्यकर्ता मौजूद थे.

See also  पति के थे अवैध संबंध तो पत्नी ने अपने 2 प्रेमी के साथ रचि भयानक साजिश

Related Articles

Leave a Reply