छत्तीसगढ़

प्रधान पाठक ने दो छात्राओं के साथ बनाया शारीरिक संबंध, खुलासे के बाद मचा बवाल

बलौदाबाजार। जिले में गुरु और शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां मीडिल स्कूल के प्रधान पाठक ने स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं के साथ अनैतिक संबंध बनाये। इस घटना की जानकारी के बाद भी स्कूल की महिला शिक्षिका ने इस घटना की शिकायत करने के बजाये पूरे मामले पर पर्दा डाल दिया। घटना की जानकारी के बाद संयुक्त संचालक ने आरोपी प्रधान पाठक और उसका सहयोग करने वाली शिक्षिका को तत्काल निलंबित कर दिया है। मामला सिमगा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता का है।

See also  8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना - नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाली 2 छात्राओं के साथ प्रधान पाठक देवलाल साहू ने शारीरिक शोषण किया वहीं आरोप ये भी है कि प्रधान पाठक की इस करतूत की जानकारी पीड़ित छात्राओं ने स्कूल की महिला शिक्षिका हेमा देवांगन को दी थी। लेकिन शिक्षिका ने पीड़ित छात्राओं की तकलीफ को दरकिनार कर इस पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया।

See also  खोखरा धान खरीदी केंद्र के गेट पर किसानों का धरना, सत्यापन के बाद भी नहीं हो रही खरीदी का आरोप

घटना की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने इस मामले की जांच कराने के बाद ज्वाइंट डायरेक्टर को जांच प्रतिवेदन भेजा गया। जिसमें उन्होने उल्लेख किया कि स्कूल के प्रधान पाठक देवलाल ने 19 सितंबर को दोपहर में छात्रा को प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने एक मकान ले जाकर शारीरिक शोषण किया। इसी तरह की घटना 30 अगस्त को भी उसी कक्षा की एक छात्रा के साथ हुई थी।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की घटना की शिकायत होने से न केवल स्कूल बल्कि गांव में बवाल मच हुआ है। छात्रा के परिजनों ने प्रधान पाठक के खिलाफ पुलिस मे FIR दर्ज कराई है। उधर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षिका हेमा देवांगन को आज सस्पेंड कर दिया है। वहीं आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिये है।

Related Articles

Leave a Reply