छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

आदतन निगरानी बदमाश ने अपनी ही मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर गाली गलौच कर मारपीट की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। आरोपी दिनेश राठौर जो कि आये दिन शराब का सेवन कर वाद विवाद करते रहता जिसके द्वारा दिनांक 21/09/25 को घर में अपनी मां से शराब पीने के लिये पैसा मांगा नहीं देने पर गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगा और मारपीट किया घर के लोग बीच बचाव किये तो चाकू लेकर उसे मारने के लिये दौडा तब वह जान बचाकर भागी जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

विवेचना दौरान आरोपी दिनेश राठौर को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही निरीक्षक मणिकांत पांडेय प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर राजकुमार चंद्रा आरक्षक राजू लातेवाल का सराहनीय योगदान रहा।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply