छत्तीसगढ़

प्रधान पाठक ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़: ऑफिस में बुलाकर करता था गलत हरकतें, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी प्रधान पाठक स्कूल की छात्रा को ऑफिस में बुलाकर छेड़छाड़ करता था। पीड़िता छात्रा की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि, नाबालिक बेटी के साथ स्कूल का प्रधान पाठक स्कूल के आफिस में अकेले बुलाकर गलत नियत से छेड़छाड करता है। पीड़िता के पिता कि रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 180/2025 घारा 74, 75(i) बीएनएस एवं 8,10 पॉक्सो एक्ट तथा 3(1). ब (i) एसटीएससी एक्ट के तहत दर्ज कर जांच में लिया गया। इस शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए पीड़िता छात्रा का बयान दर्ज किया।

See also  और आफत लाएगी बारिश, खैरागढ़-जीपीएम सहित 25 जिलों में अलर्ट जारी, तेलंगाना-आंध्रप्रदेश से संपर्क कटा

गांव से घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
जाँच के दौरान मुखबीर से सूचना मिलने पर आरोपी प्रधान पाठक को उसके ग्राम से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर वाड्रफनगर लाकर आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना करना स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply