जांजगीर चांपा

नौकरी की टेंशन में युवक चढ़ा हाईटेंशन टावर पर…हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद आश्वासन पर उतरा नीचे

सक्ती/डभरा
शनिवार को एक युवक इस बात से नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया कि उसकी जमीन तो अधिग्रहित कर ली गई किंतु इस एवज में उसे नौकरी नही दी गई। हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच युवक का प्रशासन की समझाईश व आश्वासन के बाद उसे उतारा गया। घटना जांजगीर-चांपा जिले के कोमा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। युवक की हरकत देख धीरे-धीरे पूरा गांव पहुंच गया। बताया गया कि युवक नौकरी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा था। हालांकि अपर कलेक्टर के आश्वासन के बाद युवक नीचे उतर गया। मिली जानकारी के अनुसार मामला डभरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक का जमीन अधिग्रहण किया गया है, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली है। इसी बात से नाराज होकर युवक शनिवार को हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया।

See also  एसीबी का एसडीएस कार्यालय में छापा, रिश्वत लेते अमीन पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को धरा

Related Articles

Leave a Reply