छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

उधारी के पैसों को लेकर खूनी खेल! युवक का पत्थर से कुचला सिर, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम खोखरा में उधारी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि 17 नवंबर की रात मृतक देवनारायण सूर्यवंशी अपने परिचितों के साथ बैठकर शराब पी रहा था।

इसी दौरान उधारी के पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी इतवारी सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

See also  पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े लाखो की लूट , पूरे जिले में नाकेबंदी

Related Articles

Leave a Reply