छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक हादसा : अज्ञात कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, बच्ची समेत छह घायल

फरसगांव। नेशनल हाईवे-30 पर आवाराभाटा के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 8 वर्षीय बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए। बहीगांव के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे ग्रामीणों के ऑटो को मस्सुकोकोड़ा और आवाराभाटा के बीच एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रूपी बाई और प्रमिला मरकाम (पति रामलाल) की मौत हो गई। वहीं घायलों में रामलाल मरकाम, उनकी 8 वर्षीय बेटी पम्मी मरकाम, जयलू नेताम, अमाय बाई (पति सुकुडू), राजमा नेताम (पति गाडोराम) और चरको बाई (पति पतिराम) शामिल हैं। ऑटो चालक को भी मामूली चोट आई है।

घटना में गंभीर रूप से घायल अमाय बाई, राजमा बाई और चरको बाई को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में दाल-चावल के फिर बढ़े दाम, थोक में 1000 रुपये क्विंटल तक उछाल, सब्जियां भी हुईं महंगी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया और मृत महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाली अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply