छत्तीसगढ़

लापता हुई छात्राएं कांकेर में मिलीं: काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपेगा चाइल्ड वेलफेयर, शनिवार को स्कूल से हो गई थीं गायब

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के फरसगांव अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनपुर की लापता छात्राएं कांकेर में मिल गई है। दोनों छात्राएं शनिवार को माध्यमिक शाला सोनपुर से लापता हुई थी। वहीं अब दोनों बाल संप्रेक्षण गृह कांकेर में सुरक्षित मिल गई है। चाइल्ड वेलफेयर विभाग दोनों की काउंसलिंग के बाद सोमवार को परिजनों को सुपुर्द करेगा।

See also  महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर सेक्स की डिमांड, वाट्सएप पर भेजी न्यूड फोटो

पुलिस ने केशकाल, नारायणपुर, कांकेर, रायपुर से लेकर ओडिशा तक की सीमा के दुकानदारों, होटल और बस स्टाफ के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले के बाद सफलता मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुर का है। जहां पर शनिवार की सुबह कक्षा सातवीं की दो छात्राएं सुबह स्कूल गई हुई थी लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन छात्राओं की खोजबीन में लग गए थे। लेकिन इसके बाद भी जब बच्चियां नहीं मिली तो उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की थी। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई थी और बच्चियों की तलाश में जुट गई थी।

See also  नकली एवरेस्ट मसाले का खेल बेनकाब : लाखों का माल जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

छात्राओं के गुम होने की खबर जैसे ही गांव में फैली हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस अधिकारी विश्रामपुरी केशकाल मार्ग और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि, एक बच्ची स्कूल ट्रेस में और दूसरी बच्ची सिविल ट्रेस में स्कूल से निकली थी।

See also  जांजगीर-चांपा में 50 लोगों की घर वापसी, लालच में मतांतरित हुए लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म, तेंदुआ धाम में भावुक हुए ग्रामीण

Related Articles

Leave a Reply